फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three died including son, injured due to cylinder leak

सिलिंडर लीक होने से झुलसे मां-बेटे समेत तीन की मौत

Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three died including son, injured due to cylinder leak
मृतकों के घर पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala
 शहर के लाला के नगला मोहल्ले में बीती 24 अप्रैल की रात को खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से लगी आग में बुरी तरह झुलसे तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। गृहस्वामी ओमप्रकाश की भांजी रचना (20) ने शनिवार रात दिल्ली में दम तोड़ दिया। वहीं रविवार सुबह ओमप्रकाश की पत्नी अनार देवी (50) और बेटे बंटू (30) भी नहीं बचे। ओमप्रकाश की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मोहल्ले में मातम छा गया है।  
विज्ञापन


मोहल्ले के कालीचरण और डोरीलाल ने बताया कि ओमप्रकाश के तीन बेटे कैलाश, बंटू, करुआ के अलावा एक बेटी सीमा है, जिसकी शादी हो चुकी है। पूरा परिवार एक ही घर में रहता है। परिवार के ज्यादातर सदस्य मजदूरी कर गुजारा करते हैं। ओमप्रकाश की भांजी रचना पुत्री खेमचंद्र मूल रूप से मथुरा के दाऊजी थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


दो साल पहले ही वह अपने परिवार के साथ ओमप्रकाश के पड़ोस में आकर रहने लगी थी। रचना के पिता ओमप्रकाश के घर के बाहर लकड़ी के खोखे में परचून की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। हादसे के समय रचना ओमप्रकाश के घर में ही मौजूद थी। सबसे पहले अनारदेवी, रचना और उसके पास बैठा नितिन आग की चपेट में आए और फिर आग बुझाने की कोशिश में ओमप्रकाश और बंटू भी झुलस गए। हादसे में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी अनार देवी, बेटा बंटू, भांजी रीना के अलावा ओमप्रकाश का डेढ़ वर्षीय नाती नितिन भी झुलसकर घायल हो गया था। हालांकि नितिन को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी चारों को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रचना की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे यहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शनिवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान रचना की मौत हो गई। परिवारीजनों ने रचना के शव का अंतिम संस्कार अपने गांव नगला गिरधर में किया। रविवार सुबह अनारदेवी और उनके बेटे बंटू ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम दोनों के शव लाला   के नगला पहुंचे तो मोहल्ले के   लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी हादसे में एक ही परिवार के मां-बेटे और भांजी की मौत से बेहद दुखी थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed