फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three-and-a-half million cheats on the job title

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे

Sun, 13 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 13 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three-and-a-half million cheats on the job title
भारतीय रुपया - फोटो : Getty Images
जिले के रोजगार कार्यालय में तैनात रहे एक बाबू ने नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने के लिए पांच लाख रुपये लिए थे। नौकरी न लगने पर धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए और फिर अपना ट्रांसफर कराकर आरोपी चला गया। पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस ने अभी पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन


इगलास थाना क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ के रहने वाले नारायण सिंह की मुलाकात ढाई साल पहले रोजगार कार्यालय में एक बाबू से चाय की दुकान पर यूं ही हुई थी। बेटे सतीश की बेरोजगारी का जिक्र करने पर बाबू ने उसकी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। बाबू और नारायण सिंह की फोन पर  बात होती रही। एक दिन बाबू ने नारायण सिंह से कहा कि बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए नौकरियां निकली हैं, रोजगार कार्यालय से नाम मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


बाबू ने सतीश का नाम भेजने की बात कही और इंटरव्यू में पास कराने का भरोसा दिलाते हुए पांच लाख रुपये मांग लिए। इसके बाद दो बार में पैसे दे दिए गए। फर्जी कॉल लेटर में दिए गए पते पर जब नरायन सिंह और सतीश आगरा पहुंचे तो वहां इस तरह का कोई इंटरव्यू न देखकर उनके होश उड़ गए। नरायन सिंह के दबाव बनाने पर आरोपी ने 50 हजार रुपये का चेक और एक लाख रुपये नकद लौटा दिए। इसके बाद भी वह रकम लौटाने का भरोसा दिलाता रहा। जनवरी 2017 में आरोपी ने दूसरे जिले में अपना ट्रांसफर करा लिया।  सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि आरोपी बाबू को कई बार फोन किया गया है। वह यहां आकर अपनी बात नहीं रख रहा। बाबू का पक्ष जानने की कोशिश पुलिस कर रही है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed