फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Third death of two brothers before the procession

दो भाइयों की बारात जाने से पहले तीसरे की मौत

Fri, 24 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Fri, 24 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Third death of two brothers before the procession
माौत - फोटो : Amar Ujala
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह के एक परिवार में दो भाइयों की शादी की खुशियां पल भर में    काफूर हो गईं। बारात के लिए जरूरी सामान लेने मुरसान जा रहे तीसरे भाई की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


नगला उदय सिंह निवासी धर्मपाल (30) के दो भाईयों जीतू और रॉकी की शादी शुक्रवार थी। दोनों की बारात मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र के गांव सिरोही जानी थी। दोनों भाईयों की शादी एक ही घर की दो बहनों से तय की गई थी। बारात के जाने से पहले घर के सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन


कुछ जरूरी सामान लेने के लिए परिजनों ने धर्मपाल को मुरसान भेजा। धर्मपाल को जल्द मुरसान पहुंचना था। इगलास रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उसे उसकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हुई। धर्मपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। तीसरे बेटे की मौत की खबर से परिजन सन्न रह गए। दो बेटों की शादी से खुशी में डूबे मां-बाप तीसरे बेटे की मौत से सदमे में डूब गए। मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed