{"_id":"5a185eeb4f1c1b9f678bd79b","slug":"third-death-of-two-brothers-before-the-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की बारात जाने से पहले तीसरे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों की बारात जाने से पहले तीसरे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह के एक परिवार में दो भाइयों की शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। बारात के लिए जरूरी सामान लेने मुरसान जा रहे तीसरे भाई की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
नगला उदय सिंह निवासी धर्मपाल (30) के दो भाईयों जीतू और रॉकी की शादी शुक्रवार थी। दोनों की बारात मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र के गांव सिरोही जानी थी। दोनों भाईयों की शादी एक ही घर की दो बहनों से तय की गई थी। बारात के जाने से पहले घर के सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए थे।
कुछ जरूरी सामान लेने के लिए परिजनों ने धर्मपाल को मुरसान भेजा। धर्मपाल को जल्द मुरसान पहुंचना था। इगलास रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उसे उसकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हुई। धर्मपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। तीसरे बेटे की मौत की खबर से परिजन सन्न रह गए। दो बेटों की शादी से खुशी में डूबे मां-बाप तीसरे बेटे की मौत से सदमे में डूब गए। मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।