{"_id":"576048ce4f1c1b4a2511b970","slug":"thieves-stolen-60-thousand-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन की दुकान से 60 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयरमैन की दुकान से 60 हजार की नकदी चोरी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन/हाथरस। हसायन में मुख्य चौराहे पर पूर्व चेयरमैन सोनू अग्रवाल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपये की नकदी ले गए। दुकान से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस गश्त करती है। इस चोरी से कस्बे के दुकानदार परेशान हैं। सोनू अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
सोनू अग्रवाल पेटी डीलर हैं। उनकी दुकान में डीजल के अलावा खाद भी बिकता है। सोमवार रात को वह दुकान के शटर का ताला लगाकर घर गए थे। चोरों ने रात को ताला तोड़कर दुकान के अंदर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने दुकान के किसी और सामान को हाथ नहीं लगाया। सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान का ताला टूटा देखा तो सोनू अग्रवाल को खबर की। एसओ गंगा प्रसाद यादव का कहना है कि कस्बे में चोरी की इस घटना को वह बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। एसओ का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।