फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   theift in adj house

डीआईजी ने लिया चोरी की वारदात का जायजा

Thu, 31 Dec 2015 12:20 AM IST
hathras
hathras Updated Thu, 31 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। एडीजे के बंद घर में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस-प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल बुधवार को शहर की वसुंधरा कॉलोनी पहुंचे और एडीजे राजकुमार बंसल के आवास में हुई चोरी की वारदात का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों को एक सप्ताह के अंदर चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी भी जारी की कि खुलासा नहीं होने की स्थिति में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे राजकुमार बंसल शहर की पॉश कॉलोनी वसुंधरा एन्क्लेव में रह रहे हैं। मौजूदा समय में न्यायालय के अवकाश होने के कारण वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर हैं। घर के ताले लगे हुए थे। चोरों ने मौके का लाभ उठाकर इस मकान के ताले  चटका दिए और लाखों के नगदी एवं जेवर पार कर दिए। न्यायिक अफसर के घर से हुई इस चोरी  की घटना की गूंज शासन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीआईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक एस. चन्नप्पा ने इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों में क्राइम ब्रांच, साइबर सैल एवं कोतवाली पुलिस की एक टीम शामिल है। एसपी ने दावा किया कि वह इस वारदात को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed