फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man sitting at the door of the train, the death knock

ट्रेन के दरवाजे पर बैठे युवक को आई मौत की झपकी

Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सपहऊ, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सपहऊ, हाथरस। Updated Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
 The young man sitting at the door of the train, the death knock
train
ट्रेन के दरवाजे पर बैठना एक युवक को जिंदगी पर भारी पड़ गया। फरक्का एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठा युवक रविवार सुबह करीब छह बजे जलेसर रोड स्टेशन के पास नींद की झपकी के कारण ट्रेन से गिर गयाञ कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दिल्ली की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस से एक युवक को अचानक गिरते हुए ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक को एंबुलेंस में उपचार के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। इधर युवक साथ ट्रेन में सवार पत्नी एवं अन्य साथी घटना की जानकारी पर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतर गए। इन लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी संगीता सुरैल ने बताया कि वह अपने पति रंजीत चारे पुत्र हाबू चारे निवासी 19 मदनावटी  शमशाबाद थाना बबूल गुढ़ा जिला मालदा, पश्चिम बंगाल एवं गांव के अन्य लोगों के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में रंजीत दरवाजे पर ही बैठ गया। आशंका है कि नींद की झपकी के साथ ही वह ट्रेन से गिर पड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पत्नी एवं उसके साथ आए अन्य लोगों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed