{"_id":"5a26df804f1c1ba12d8b6ab0","slug":"the-young-man-kata-ruckus-at-the-marriage-of-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शादी में युवक ने काटा हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की शादी में युवक ने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
marriage tradition in sirmour
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में एक युवक ने एक युवती के शादी समारोह में हंगामा काटा। युवक दूसरे समुदाय की बताया जा रहा है। सिरफिरे ने बारातियों के साथ बदलसलूकी भी की। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ही युवती के परिजनों ने दुल्हन को बारात के साथ विदा किया। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। ज्ञात रहे कि गांव में बीती रात एक बारात आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद सुबह जब बारात विदा हो रही थी, उसी समय गांव के एक युवक ने दुल्हन को विदा कराकर ले जा रही कार के आगे बाइक लगा दी। दुल्हन की गाड़ी रुकते ही आरोपी युवक ने बारातियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। उसने फिल्मी अंदाज में कुछ डायलॉग बोलते हुए बारातियों को धमकाया भी।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान काफी देर तक गांव में हंगामा होता रहा। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद बारात को ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से विदा किया। हाथरस जंक्शन कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।