{"_id":"597e1d304f1c1be2068b4904","slug":"the-villagers-came-to-the-house-of-the-businessman-for-the-robber-s-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर लूट को आए बदमाशों से भिड़े ग्रामीण, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर लूट को आए बदमाशों से भिड़े ग्रामीण, दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
कस्बा बिसावर में रविवार की देर रात दुकान बंद करके घर पहुंचे एक कपड़ा कारोबारी के घर में पांच बदमाश घुस गए। इन बदमाशों ने घर के लोगों को कैद कर दिया। थोड़ी देर बाद आए कारोबारी के बेटे ने जब दरवाजा खुलवाया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी।
शोर मचने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। खुद को घिरते देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा करके दो बदमाशों भिलोरा गांव के पास पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खबर लिखने तक पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही थी।
कस्बा बिसावर में सुरेशचंद्र की कपड़े की दुकान है। वह रविवार की रात को दुकान बंद करके अपने घर गए तो उनके पीछे पांच बदमाश भी उनके घर में जबरन दाखिल हो गए। बदमाशों ने दरवाजा बंद कर लिया और घर के सभी सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश उनके घर के ऊपर चढ़ गए। कुछ देर बाद सुरेशचंद्र का बेटा उमेश घर पहुंचा। उसने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस बीच एक बदमाश नीचे आया और दरवाजा खोलते ही उसने उमेश की पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर वहां काफी लोग आ गए तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इतने में वहां भीड़ और बढ़ गई। खुद को घिरते देख बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने भी उनका पीछा शुरू कर दिया। बताते हैं कि बिसावर से कुछ दूर गांव भिलोरा के पास इनमें से दो बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने इनकी जमकर पिटाई की। बताते हैं कि कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और बदमाशों को अपने साथ किसी चौकी पर लेकर पहुुंची। जहां उनसे पूछताछ चल रही थी। सादाबाद के कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बिसावर में फायरिंग की बात तो स्वीकार की है। उनका कहना है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है।