फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The victim's relatives and Hinduvadion stopped the marriage, disrupted by

युवती के परिजनों व हिंदूवादियों ने रुकवाया निकाह, हंगामा

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The victim's relatives and Hinduvadion stopped the marriage, disrupted by
हाथरस गेट कोतवाली में सीओ सिटी से बात करते हिंदूवादी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। स्थानीय मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती  में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती की मां को यह जानकारी मिली कि दूसरे समुदाय का एक युवक उसकी लड़की से निकाह कर रहा है। इस पर काफी हिंदूवादी भी वहां पहुंच गए और पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस को देख यह लड़का तो वहां से भाग गया, जबकि युवती को पुलिस अपने साथ ले आई। इस युवती का कहना था कि अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी कर रही थी। बाद में उसके परिजन जैसे-तैसे उसे राजी कर थाने से ले गए। वैसे यह बात भी सामने आई कि इस लड़की के साथ इस युवक का पहले से प्रेम संबंध रहा है और तीन साल पहले यह लड़का इस लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के जुर्म में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन


शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पिछले कई दिन से अपने घर से गायब थी। उसकी मां को यह सूचना मिली कि उसकी बेटी मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ निकाह कर रही है। इस युवती की मां के साथ बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र व काफी हिंदूवादी भी वहां पहुंच गए और इस निकाह को रुकवा दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक तो वहां से भाग गया, जबकि युवती को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। मौके पर काफी देर तक हिंदूवादी मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि यह युवक बहला-फुसला कर उनके परिवार की लड़की को तीन दिन पहले घर से ले गया है, जबकि युवती का कहना था कि वह अपनी मर्जी से इस युवक के साथ रह रही है और उससे शादी करना चाहती है। काफी देर तक थाने पर मजमा लगा रहा। सीओ सिटी भी वहां पहुंच गए और मामले की  जानकारी ली।  बाद में इस युवती को परिजन जैसे-तैसे मनाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed