फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The two one-sided love the desolation family

एक तरफा प्यार ने उजाड़े दो परिवार

Mon, 11 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। खाेंडा हजारी में एक तरफा प्यार ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को दी अपनी तहरीर में मुकेश कुमार ने कहा है कि उनका बड़ा भाई उनकी पत्नी से एक तरफा प्यार करता था। इसे लेकर उनमें कई बार झगड़ा हो चुका था। सोमवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था। दूसरी तरफ, बड़े भाई की करतूत ने न केवल मुकेश के परिवार की खुशियां छीन लीं, संजय के आत्महत्या करने से उसकी पत्नी और बच्चाें के भविष्य पर भी सवालिया निशान लग गया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली में गमजदा मुकेश की आंखों से आंसू बह रहे थे। वह एकदम चुप था। पेड़ के पास नीचे बैठकर जमीन पर टकटकी लगाए बैठा था। उसे चंद घंटों में पत्नी और भाई के दुनिया छोड़ने का जरा भी अहसास नहीं था। मुकेश ने भले अपनी शिकायत में बड़े भाई पर पत्नी के साथ अश्लीलता करने और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, लेकिन इसकी जरा भी भनक ग्रामीणों को नहीं थी। हादसे के बाद हर कोई हत्याकांड के पीछे की वजह जानने को उत्सुक था। ग्रामीणों को संजय के छोटे भाई की पत्नी से संबंध बनाने की कोशिश की बात पर सहज ही भरोसा नहीं हुआ। खेड़ा बरामई पर रेलवे ट्रैक पर संजय के खुदकुशी करने की बात भी उन्हें नहीं पची और वह खुद मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


संजय की खुदकुशी के बाद दो बार रुकी ट्रेन
संजय ने दोपहर को एक बजे मथुरा से आने वाली पैंसेजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने पर ट्रेन रोकी गई। जीआरपी और आरपीएफ ने शव के तीनों टुकड़ों को उठाया और ट्रेन में रखकर शव को कुछ दूरी पर गेटमेन को दे दिया। यहां भी ट्रेन रोकी गई। देर तक ट्रेन के रुके रहने से तालाब चौराहे पर देर तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में जल्द लगेगी फाइनल रिपोर्ट
पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर संजय के विरुद्ध धारा 302, 294 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि उसके सुसाइड करने के बाद पुलिस को इस केस में ज्यादा कुछ करने की मशक्कत नहीं करनी होगी और जल्द ही इस मामले में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed