फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The tractor beaten one of the dead, injuring two

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा एक की मौत, दो घायल

Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
 The tractor beaten one of the dead, injuring two
accident
चंदपा में नेशनल हाईवे पर रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि उसके रिश्तेदार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार बेटी की शादी के कार्ड बांटने आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन


मोहम्मद असलम निवासी मोतीबाग, थाना एत्माद्दौला आगरा के मुताबिक उनकी 45 वर्षीय मौसेरी बहन जरीना निवासी तुर्कमान गेट, अलीगढ़ की बेटी की शादी 31 मार्च को है। जरीना अपने 26 वर्षीय भाई सोनू और मोहम्मद 40 वर्षीय इस्लाम के साथ बाइक द्वारा अलीगढ़ से आगरा जा रही थीं। 
विज्ञापन


उन्हें आगरा में अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने थे। रात के अंधेरे में आलू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से चंदपा के पास बाइक की भिड़ंत हो गई।     हादसे में मोहम्मद इस्लाम, सोनू, जरीना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों में से एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंच गई। चंदपा पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन मोहम्मद इस्लाम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मोहम्मद असलम की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed