{"_id":"5aaff78a4f1c1b2b618b466a","slug":"the-tractor-beaten-one-of-the-dead-injuring-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा एक की मौत, दो घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा में नेशनल हाईवे पर रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि उसके रिश्तेदार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार बेटी की शादी के कार्ड बांटने आगरा जा रहे थे।
मोहम्मद असलम निवासी मोतीबाग, थाना एत्माद्दौला आगरा के मुताबिक उनकी 45 वर्षीय मौसेरी बहन जरीना निवासी तुर्कमान गेट, अलीगढ़ की बेटी की शादी 31 मार्च को है। जरीना अपने 26 वर्षीय भाई सोनू और मोहम्मद 40 वर्षीय इस्लाम के साथ बाइक द्वारा अलीगढ़ से आगरा जा रही थीं।
उन्हें आगरा में अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने थे। रात के अंधेरे में आलू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से चंदपा के पास बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहम्मद इस्लाम, सोनू, जरीना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों में से एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंच गई। चंदपा पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन मोहम्मद इस्लाम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मोहम्मद असलम की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।