{"_id":"5aaab60c4f1c1b01768b5734","slug":"the-teenager-got-ridiculed-then-the-evil-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को फुसलाकर ले गया, फिर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को फुसलाकर ले गया, फिर किया दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों सदर कोतवाली क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई एक किशोरी ने बरामद होने के बाद आरोपी युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया है।
सात मार्च को सदर कोतवाली पुलिस ने एक 16 साल की किशोरी के पिता की शिकायत पर सीयल खेड़ा निवासी युवक अमित कुशवाहा के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी शाम चार बजे से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने युवक पर किशोरी को ले जाने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए परिजन एएसपी से भी मिले थे।
पुलिस ने हाल ही में किशोरी और उसे ले जाने वाले आरोपी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए। बुधवार को किशोरी ने कोर्ट में अपने बयान दिए और आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले को तरमीम कर दिया गया है।