{"_id":"5a26de424f1c1bc5758b72ce","slug":"the-supporters-of-two-candidates-were-beaten-up-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, थाने में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
थाने में हंगामा
- फोटो : Amar Ujala
जिले में निकाय चुनाव के बाद चुनावी रंजिश मुखर हो रही है। मंगलवार की देर रात कस्बा मुरसान में चेयरमैन पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। दोनों पक्ष देर रात कोतवाली में मौजूद थे। यहां भी दोनों प्रत्याशियों और समर्थक भिड़ गए। इससे वहां माहौल गरमा गया और हंगामा हो गया। एएसपी डॉ. अरविंद सिंह ने लाठी फटकारी तब जाकर लोग वहां से हटे। देर रात इस मामले में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक तहरीर दी गई हैं।
कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में चुनाव के संबंध में टीका-टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष दो पूर्व चेयरमैनों के समर्थक बताए जा रहे हैं। एक पक्ष के अब्दुल रहमान पुत्र मुनिया निवासी मोहल्ला व्यापारियान द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह गरीब मजदूर है। उसने नगर पंचायत चुनाव में अपनी मर्जी से वोट किया था। उसने मोहल्ले के एक शख्स और उसके दोनों बेटों के दबाव में वोट नहीं दिया। आरोप है कि इसी बात से यह लोग उससे रंजिश मानते हैं। वह शख्स मंगलवार रात को अपने दोनों बेटों के साथ उनके घर पर आए और गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने वोट नहीं दिया। हमारा आदमी हार गया। तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। इतना कहकर इन लोगों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से नीचे गिराकर जान से मारने की कोशिश की। तभी मोहल्ले के लोगों ने आकर उसे बचाया।
इसी पक्ष की तरफ से एक और तहरीर मोहम्मद इरशाद पुत्र बज्जो निवासी मोहल्ला व्यापारियान की तरफ से दी गई, जिसमें कहा गया है कि वह मंगलवार की रात को अपने घर पर बैठा था। तभी कुछ लोग एकराय होकर असलहों के साथ उसके घर के अंदर घुस आए और आते ही कहा कि उसने उन्हें वोट नहीं दिया है, इसलिए वह अब उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इतना कहकर इन लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। चाकू व अन्य असलहों से उसे मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की तरफ से इशाक पुत्र बाबुद्दीन द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि रात को वह पैठ करके घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए। वह इस घटना की जानकारी देने के लिए पूर्व चेयरमैन देशराज के घर जा रहा था तभी तीन नामजद और 8-10 अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और उससे मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया।
इधर निवर्तमान चेयरमैन देशराज सिंह व इस बार निर्दलीय प्रत्याशी और और पूर्व चेयरमैन व इस बार भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी गिर्राज किशोर शर्मा भी देर रात थाने पहुंच गए। वहां उनके बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर कहासुनी हुई। दोनों ने एक-दूसरे के समर्थकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। एएसपी अरविंद कुमार के सामने भी दोनों पक्षों के समर्थक भिड़ गए, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। एक पक्ष के युवक का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की है।
इन लोगों ने इस युवक के ऊपर रेलवे लाइन से उठाकर पत्थर भी फेंके। एएसपी को खुद डंडा उठाना पड़ा। वह डंडा लेकर भीड़ के पीछे दौड़े। तब भीड़ वहां से हटी। यह युवक भी देर रात इस मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल स्थिति संभाली।
इस पूरी घटना के थोड़ी देर बाद मुरसान की गली मोहन जी निवासी जीतू शर्मा पुत्र गंगाराम ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप है कि
मोहल्ला व्यापारियान निवासी ईशाद पुत्र बज्जो के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर थाना मुरसान पर भीड़ लगी थी। वह वहां से निकलकर मंडी रोड आने लगा। तभी वहां पूर्व चेयरमैन अपने भाई, भतीजे, दो अन्य समर्थक और 15-20 अज्ञात लोगों के साथ आए और उसे देखकर गालियां देने लगे और कहने लगे कि मारो इसे। इसने भी हमें वोट नहीं दिया। इन लोगों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किए, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इन लोगों ने लात-घूसाें और हथियारों से मारपीट की। मौके पर कुछ लोगों ने उसे बचाया। पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट में उसको गंभीर चोटें आई हैं। देर रात सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।