फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The report accused of tampering furore

छेड़छाड़ के आरोपियों की रिपोर्ट पर हंगामा

Sun, 31 Jan 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। तीन दिन पहले मुरसान थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी से ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने न केवल आरोपियों की शिकायत दर्ज कर ली, बल्कि इनमें से किसी की गिरफ्तारी भी नहीं की। 

ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को मुरसान कोतवाली के बाहर इकट्ठे होकर मुरसान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जाम लगा दिया। दो घंटे तक उन्होंने मार्ग जाम रखा। मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ और सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी पहुंच गए। आरोपियों की ओर से दर्ज किया गया मुकदमा खारिज करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। 

बता दें कि मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिशन कुछ लोगों ने अपने ही गांव की एक महिला के घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बुरी नीयत से खींचकर कमरे में ले जाने लगे। शोर सुनकर उनके पति घर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि हथियारबंद आरोपियों ने उनके पति को बुरी तरह पीटा। लहूलुहान दंपति का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया था। और आरोपियों के विरुद्ध धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि दूसरे ही दिन पुलिस ने आरोपियों की शिकायत भी दर्ज कर ली, जिससे पीड़ित महिला पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed