फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The only lamp of the extinguished family in the shootout

गोलीकांड में बुझा परिवार का इकलौता चिराग

Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
The only lamp of the extinguished family in the shootout
demo pic
गांव मई में गोलीकांड में किशोर की मौत से शादी समारोह में खलल पड़ गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन गोली से घायल किशोर को सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मृत किशोर मोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मोहित से छोटी उसकी एक बहन है। इस तरह इस हादसे में इस परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। मोहित की मौत से उसके परिजन सदमे की हालत में हैं। वह यकीन नहीं कर पा रहे कि उनका मोहित अब इस दुनिया में नहीं रहा। परिजन और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन उनका दिल सब्र करने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी होने पर मोहित के परिवार के बाकी लोग और काफी ग्रामीण भी सादाबाद पहुंच गए। सीएचसी पर करुण-क्रंदन शुरू हो गया। जिसने भी यह माहौल देखा, उसका कलेजा हिल गया। हर आंख नम हो गई। शोक के माहौल के बीच आनन-फानन शादी की रस्में पूरी कराई गईं। 
विज्ञापन


गम बांटने जा रहे चार लोग हादसे में घायल 

 मंगलवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने बालू से भरे ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक भी असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसको जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिकंदराराऊ की ओर से बालू से भरा हुआ एक ट्रक आ रहा था। इस दौरान हाथरस की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर बृजेश शुक्ला निवासी रविकुंज हाथरस, राहुल राणावत निवासी गोपी की नगररिया मथुरा, हिमांशु निवासी सराय रहमान एटा, दीपक निवासी मथुरा पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। यह लोग सादाबाद क्षेत्र के गांव मई में डीजे पर डांस को लेकर चली गोली लगने से किशोर की मौत के बाद वहां जा रहे थे। ट्रक ने कार में इतनी तेजी से टक्कर मारी कि कार उछलकर होकर एक तरफ खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना के बाद असंतुलित हुआ ट्रक भी कुछ दूर जाने के बाद पलट गया। कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण बृजेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed