फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The kin of lovers couples in battle

कचहरी परिसर में भिड़े प्रेमी जोड़े के परिजन, मारपीट

Tue, 11 Sep 2018 12:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 11 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
The kin of lovers couples in battle
demo pic
 कचहरी परिसर में बयान के लिए आई युवती के परिजन और उसके प्रेमी के परिजनों में मारपीट हो गई। यहां पर हुए हंगामा के बाद पीएसी आ गई, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।  
विज्ञापन

थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ पिछले माह चली गई थी। दोनों ने इलाहाबाद में जाकर शादी भी कर ली। इधर युवती के परिजनों ने अपने ही रिश्तेदार पर युवती को बहला फुसला कर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का निकला। युवती सोमवार को कोर्ट में पेश होनी थी। जिसे लेकर पुलिस को उसकी सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। युवती कचहरी तो पहुंच गई, लेकिन जिस कोर्ट में उसे जाना था, उसके स्थान पर दूसरे कोर्ट में चली गई। लड़की बुर्का में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के परिजन उससे मिलने आए और खींचतान करने लगे। इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को हुई तो कचहरी परिसर में दोनों ही के परिजनों में मारपीट हो गई। मामला ज्यादा न बिगड़े इसलिए मौके पर पीएसी को बुला लिया गया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed