फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The head of the young man, dying on the wall when the DJ stopped

डीजे बंद होने पर दीवार पर दे मारा युवक का सिर, मौत

Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
The head of the young man, dying on the wall when the DJ stopped
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सासनी (हाथरस)। गांव लौहर्रा में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में जनरेटर और डीजे बंद होने से नाराज कन्यापक्ष के लोगों ने सजावट करने वाले युवक की पिटाई करते हुए उसका सिर दीवार पर पटक दिया। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सक ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां लाने पर चिकित्सकों ने बेहोश युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता ने कन्यापक्ष के सात लोगों को नामजद करते हुए इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जिसमें युवक की मौत का कारण कोमा में पहुंचना बताया गया है।
विज्ञापन


 ग्राम लौहर्रा निवासी विजेंद्र पुत्र भीकंबर की पुत्री की शादी का आयोजन सोमवार को था, जिसमें ग्राम गदाखेड़ा निवासी विशाल (20) पुत्र मोहनलाल सजावट का काम कर रहा था। उसके साथ कृष्णा और गिरीश भी थे। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक जनरेटर बंद हो गया। इससे डीजे भी बंद हो गया। इस बात को लेकर आयोजकों एवं विशाल के बीच तकरार हो गई। आयोजकों ने जमकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आयोजकों ने विशाल की जमकर पिटाई की। आरोप है कि आयोजकों ने विशाल को पकड़ कर उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि आयोजकों के परिचित लोग विशाल को उपचार के लिए लेकर कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां पहुंचे तो सरकारी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर में विजेंद्र, सुरेंद्र, धर्मेंद्र उर्फ पट्ठा पुत्रगण भीकंबर, अमन पुत्र विजेंद्र, दीपू पुत्र संतराम निवासीगण नगला विजैया और सोनू पुत्र मोहन निवासी सासनी, चौ. सचिन पुत्र चौ बच्चू सिंह निवासी जसराना और पांच-छह अन्य लोगों को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना कि मृतक विशाल के पिता मोहनलाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मृत्यु कोमा में जाने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed