{"_id":"5c4370b7bdec2273a5195c2a","slug":"the-fatness-of-a-young-man-took-the-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटे होने की दवा ने ले ली एक युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटे होने की दवा ने ले ली एक युवक की जान
Sun, 20 Jan 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बबलू की मौत के बाद पंजाबी मार्केट में हुए हंगामे के बाद जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मोटा होने की दवा ने एक युवक की जान चली गई। युवक की मौत के बाद पहले तो परिजनों ने दवा देने वाले झोलाछाप को तलाशा लेकिन जब वह नहीं मिला। इसके बाद मृतक के परिजनों व परिचितों ने दवा उपलब्ध कराने वाले दूसरे युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान शहर के पंजाबी मार्केट में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और इस युवक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक इस पूरे घटनाक्रम में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस का कहना था कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।
शहर व देहात में इस समय झोलाछाप नीम हकीम, वैद्य दवाओं के रूप में जानलेवा सामिग्री दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कैलाशनगर गली जाटान का सामने आया है। इस मोहल्ले का एक युवक बबलू (32 वर्ष) पुत्र तोताराम पिछले कु समय से अलीगढ़ से यहां आने वाले वैद्य की दवा खा रहा था। यह वैद्य शहर में अलीगढ़ रोड पर एक बगीची पर हर मंगलवार को आता है और तरह-तरह की बीमारियोें की दवा देता है। बबलू भी उसके मकड़जाल में फंस गया और उसकी वह कथित दवा खाने लगा, जोकि वह शरीर को मोटा होने की बात कहकर देता था। बताते हैं कि तीन दिन पहले यह दवा उसे रियेक्शन कर गई और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जब उसे चिकित्सक के यहां दिखाया तो चिकित्सक ने यही बताया कि उसकी हालत गलत दवा खाने से बिगड़ी है।
परिजन उसे जिला अस्पताल में लेकर आए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन शव को लेकर चले गए। कुछ लोग उस वैद्य को तलाशने लगे, जो दवा देता था। वहीं कुछ उस युवक को तलाशने में जुट गए, जिसने बबलू को दवा दिलाई थी। उसने कहीं ज्यादा रुपयों में यह दवा बबलू को थमाई थी। वह यहां पंजाबी मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। इन लोगों ने उसे पकड़ लिया और वहां हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लहरा गांव के इस युवक को हिरासत में ले लिया। इस युवक का कहना था कि इस वैद्य की दवा वह भी लगातार ले रहा है लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। देर शाम पुलिस को इस घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली थी।