{"_id":"5c91345ebdec22141f00e1e6","slug":"the-factory-was-built-on-a-closed-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्टरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्टरी
Wed, 20 Mar 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री में पकड़े गए अभियुक्त के साथ खुलासा करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने छापामारी कर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां से 21 तमंचा, पौनिया और अवैध शस्त्र बनाने के औजारों के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम दिए जाने की घोषणा की।
चुनावी दौर में अवैध शस्त्रों की सप्लाई पर भी पुलिस ध्यान दे रही है, क्योंकि ऐसे शस्त्रों के दुरुपयोग की संभावनाएं होती हैं। इस क्रम में एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के नेतृत्व और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिकंदराराऊ डॉ. राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाल हाथरस जंक्शन मनोज कुमार शर्मा ने सोमवार को पुन्नेर के बंद भट्टे पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। यहां पर बनने वाले अवैध शस्त्रों को एटा, कासगंज, मथुरा तक सप्लाई किया जाता है।
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी 20 तमंचे फिरोजाबाद की किसी पार्टी को देने वाले थे। इसके लिए उनके पास एडवांस भी आ गया है। यहां पर बताया कि ये दोनों पहले भी तमंचा बनाने के काम में पकड़े जा चुके हैं। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे अजयपाल पुत्र शीलेंद्र पाल उर्फ शिशुपाल निवासी भिंतर हसायन और राजेश कुमार पुत्र देवपाल सिंह निवासी विरामपुर थाना जलेसर एटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 21 असलहे और दो कारतूस सहित अवैध तमंचा बनाने का सामान पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। टीम में कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक अपराध शशि प्रकाश शर्मा, एसआई कमल सिंह, एसआई मोहित राणा, जगदीश सिंह, शीलेश कुमार, उपवेंद्र कुमार, अजय कुमार और राहुल यादव शामिल थे।