{"_id":"5ab14fb14f1c1bb8758b69be","slug":"the-bus-planted-in-the-field-by-steering-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने से खेत में घुसी स्कूल बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेयरिंग फेल होने से खेत में घुसी स्कूल बस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ। हाथरस
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ क्षेत्र के गांव लोधई से बच्चे लेकर आंवलखेड़ा जा रही स्कूल बस गांव के पास ही स्टेयरिंग फेल होने से खेत में जा घुसी। गनीमत रही बस नहीं पलटी और उसमें सवार 20 बच्चे बाल-बाल बच गए। तीन बच्चों के हल्की चोटें आईं हैं।
आंवलखेड़ा स्थित आरएस इंटर कॉलेज की बस प्रतिदिन गांव से बच्चों को लेने के लिए आती है। मंगलवार को बच्चों को बैठाने के बाद बस आगे बढ़ी कि कुछ दूरी पर ही अनियंत्रित होकर जुते हुए खेत में जा घुसी। बस पटलने से बाल-बाल बच गई। बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम करने वाले ग्रामीण दौड़कर बस के पास आए। उन्होंने बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाला। चालक ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। सूचना पर बच्चों के परिजन भी मौके पर आ गए। हादसे में छात्रा ममता, छात्र जितेंद्र निवासी लोधई, तरुण निवासी सुजानपुर को मामूली चोट आई हैं।
कालेज के प्रबंधक का भाई राघवेंद्र सिंह काफी देर बाद दूसरी बस लेकर मौके पर पहुंचा। उसके पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर नोकझोंक के बाद परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया गया। इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को ट्रैक्टर की मदद से खेत से बाहर निकाला गया।