फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The ax murder of a young woman , wounded

युवती पर फरसे से जानलेवा हमला, घायल

Sat, 30 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर में रंजिशन एक युवती को घर में अकेला देखकर घेर लिया और जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसकी गर्दन पर फरसा रखकर पहले धमकाया गया, बाद में फरसे से सिर पर वार किया गया। बचाव में आई उसकी मां को भी आरोपियों ने पीट दिया। थाना पुलिस ने घायल युवती का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण और प्राथमिक उपचार कराया है। 

जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण को पहुंची कविता सेंगर पुत्री राजेश कुमार ने बताया कि वह घर में अकेली थी और नहाने के बाद अपने बाल सुखा रही थी। तभी उसके पड़ोसी घर में लाठी-डंडे और फरसे लेकर घुस आए। जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से उनका विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। आरोपी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने दीवार लगाने की कोशिश की थी, जिसका विरोध युवती और उसके परिजनों ने किया था। इससे वह खिसियाए हुए थे और बदला लेने की फिराक में थे। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि कविता सेंगर की ओर से शिकायत उन्हें मिल गई है। आरोपों की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed