{"_id":"38fefbe1c66c9c0026fde27b3e4fd846","slug":"the-agency-took-nine-million-in-cash-bike-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी से नौ लाख नकद ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक एजेंसी से नौ लाख नकद ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मधुगढ़ी स्थित रानी मिल कंपाउंड में स्थित हीरो बाइक की एजेंसी महाराजा ऑटो वर्ल्ड में मंगलवार रात हुई चोरी में नौ लाख रुपये का कैश चोर ले गए थे। गुरुवार को एजेंसी स्वामी गौरव सेकसरिया ने चोरी गई रकम का ब्योरा कोतवाली पुलिस को दिया।
कोतवाली पुलिस के लिए इस चोरी को खोलना काफी चुनौतीपूर्ण है। अभी तक हुई जांच-पड़ताल में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि घटनास्थल का फिर मुआयना किया जाएगा। इससे शायद कुछ सुराग मिल सके। चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। मालूम हो कि मंगलवार देर रात एजेंसी में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का कैश साफ कर दिया था।
विज्ञापन