{"_id":"5957ebb04f1c1b62248b4b3a","slug":"tempo-hit-the-bike-a-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो ने बाइक रौंदी, फौजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो ने बाइक रौंदी, फौजी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
road accident
हाथरस। गांव रुहेरी पर एक तेज रफ्तार टेंपो न बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। कोलकाता में आर्मी की टेक्निकल विंग में कार्यरत सिपाही जितेंद्र बहन से मिलकर छर्रा से लौट रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। बीते साल दिसंबर में ही जितेंद्र की शादी हुई थी।
जितेंद्र सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा का रहने वाला था। वह इन दिनों छुट्टियों पर घर आया था। परिजनों के मुताबिक कोलकाता में सितंबर तक उसकी तैनाती थी, इसके बाद उसे जम्मू-कश्मीर जाना था। जितेंद्र ने परिजनों को बताया था कि चार सितंबर तक कोलकाता में ड्यूटी करने के बाद वह फिर कुछ दिन की छुट्टियों पर यहां आएगा और इसके बाद जम्मू-कश्मीर जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जितेंद्र की बाइक में हेलमेट लगा था लेकिन जितेंद्र ने यह हेलमेट पहना हुआ नहीं था।
हादसे के बाद उनके सिर में गहरी चोट पहुंची, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोग पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस तरह अचानक हादसे से जितेंद्र के पिता रनवीर सिंह समेत सभी परिजन बदहवास हो गए। बेटे के शव देखकर बिलखकर रोने लगे। उधर, कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।