फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tanker pips father, son to death

टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:18 PM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ।
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ। Updated Sun, 26 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tanker pips father, son to death
कार एक्सीडेंट
सिकंदराराऊ में रविवार को एलपीजी गैस के टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में अलीगढ़ जीटी रोड पर रविवार की सुबह गांव हुसैनपुर के निकट एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। बाइक चला रहे पुत्र तथा पीछे बैठे पिता की दर्दनाक मौत हो गई। अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव मनीपुर रायपुर निवासी रवींद्र कुंवरपाल अपने 25 वर्षीय पुत्र ललित के साथ बाइक पर बैठकर सिकंदराराऊ की तरफ जरूरी काम से आ रहे थे।

इधर, एटा की तरफ से एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल ट्रक भी अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। गांव हुसैनपुर के निकट ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक चला रहे ललित की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पीछे बैठे उनके पिता रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया, लेकिन उनकी रास्ते में पनेठी के निकट मौत हो गई। उनके शव को सिकंदराराऊ  लाया गया।
विज्ञापन



सीएचसी सिकंदराराऊ से पिता और पुत्र के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद रोड पर भीड़ और कैप्सूल के अड़े होने के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। एसओ जगदीशचंद्र ने पहुंचकर भीड़ को हटाकर यातायात को सुचारू कराया। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई कैलाश ने दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed