{"_id":"59972b854f1c1b34798b46ce","slug":"swachh-bharat-mission-team-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन की टीम से मारपीट, बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वच्छ भारत मिशन की टीम से मारपीट, बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद।
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Victims
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद की ग्राम पंचायत नौपुरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की टीम के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की गई। तमंचे के बल पर टीम को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में थाने में टीम के सदस्यों ने तहरीर भी दी है।
सरकार खुले में शौच करने की प्रथा को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत घर घर शौचालय भी बनवाए जा रहे हैं और लोगों को खुले में शौच न करने को लेकर जागरूकता भी जगाई जा रही है। इसी अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की टीमें भी गठित की गई हैं, जो गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे जब सादाबाद क्षेत्र के गांव नौपुरा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की पांच सदस्यीय टीम में शामिल रवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, जगवीर सिंह, सत्यवीर सिंह और प्रदीप कुमार ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक कर रहे थे तो इस दौरान गांव के ही चार दबंग लोगों ने इस शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए टीम के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर कमरे में बंद करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। टीम के सदस्य किसी प्रकार अपनी जान भगाकर वहां से भाग आए। तहरीर में कार्रवाई करने की मांग की गई है।