फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Supari has lured raped teenager

सुपारी का लालच देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में परचून के दुकानदार पर अपनी से आधी उम्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। किशोरी के परिजनों के मुताबिक दुकानदार ने सुपारी का लालच देकर पीड़िता को दुकान के अंदर बुलाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के दादा की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376, 506 और पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण पुलिस जल्द कराने की बात कह रही है। 

विज्ञापन

गांव में पिछले कई साल से आरोपी दिलीप पुत्र ओमप्रकाश की परचून की दुकान है। पहले वह किराए पर दुकान करता था। अब यही दुकान उसने खरीद ली है। इस दुकान से एक मकान छोड़कर पीड़ित किशोरी का घर है। किशोरी के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात लड़की रिफाइंड लेने दुकान पर गई थी तभी उसे लालच देकर आरोपी ने अंदर बुला लिया। लड़की ने रात को दुकान बंद होने पर परिजनों को अपने साथ हुए अपराध की कहानी बताई। सुबह गांव के लोग इकट्ठा होकर आरोपी के हाथरस स्थित आवास पर पहुंचे। यहां जमकर हंगामा हुआ। आरोपी ने दुष्कर्म की बात से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद वह गांव गया और अपनी दुकान का शटर खोलने लगा। 

परिजनाें ने थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गांव में अपनी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश है। इसमें मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। गांव के ये लोग उस पर दुकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। दबाव में नहीं आने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed