{"_id":"597629914f1c1b3a088b457c","slug":"struggling-with-fierce-firing-in-the-cricket-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचा सिरफिरा फायरिंग से मचाई खलबली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचा सिरफिरा फायरिंग से मचाई खलबली
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरदिलनगर रेलवे फाटक के पास 27 बीघा नाम से मशहूर स्थल पर सोमवार को क्रिकेट खेल रहे लड़कों के बीच एक युवक अचानक पहुंच गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने से वहां भगदड़ मच गई। पास में स्थित मस्जिद और अन्य जगहों पर छिपकर लड़कों ने अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार इस जगह पर प्रतिदिन शाम को लड़के क्रिकेट खेलने आते हैं। सोमवार की शाम करीब पांच बजे सभी लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, कि एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर वहां पहुंच गया। ‘मार दूंगा, मार दूंगा’ कहते हुए उसने फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। एक के बाद एक आरोपी ने तीन फायर किए। लड़कों को जहां भी जगह मिली, वहां छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
कोतवाली से कुछ ही दूरी पर घटना के चलते पुलिस बल वहां पहुंच गया। पुलिस एक युवक को अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि पूछताछ जारी है। घटना के पीछे क्या कारण था, इसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सीओ नरेश चंद्र वर्मा भी कोतवाली पहुंच गए। युवक ने फायरिंग किसी रंजिशन की थी, या फिर रंगबाजी में। इन सब बिंदुओं पर चर्चा जारी थी।