फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strike on petrol pump for transaction, Ruckus

पेट्रोल पंप पर लेन-देन को लेकर मारपीट, हंगामा

Tue, 12 Dec 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 12 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Strike on petrol pump for transaction,  Ruckus
Girl Beaten
मथुरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसे के लेन-देन को लेकर एक चालक और कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। चालक का आरोप है कि पंप कर्मियों ने उस पर चाकू से भी    हमला किया। उसे बचाने आए उसके भाई और चाचा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


मारपीट के शिकार चालक का कहना है कि वह पेट्रोल पंप मालिक की लोडर गाड़ी चलाता है। उसका आरोप है कि उसका पेट्रोल पंप पर वेतन का बकाया है। इसे देने में आनाकानी की जा रही है। मंगलवार को जब वह पैसे मांगने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। चाकू से हमला किया गया और तमंचे की बट से भी मारा गया।
विज्ञापन


उसका भाई उसे बचाने आया तो उसे भी गिराकर पीटा। वहां पहुंचे उनके चाचा के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली हाथरस गेट में की है। हाथरस गेट कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है, लेकिन चाकू मारे जाने की बात संज्ञान में नहीं हैं।  इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मेंडू गेट पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed