फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   statue of dm & sp fire by hinduvadi

हिंदूवादियों ने डीएम-एसपी का पुतला फूंका

Mon, 28 Dec 2015 11:44 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 28 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
statue of dm & sp fire by hinduvadi
हाथरस। मौलाना की बाइक सीज करने पर लाइन हाजिर किए गए दरोगा विपिन यादव के समर्थन में हिंदूवादी संगठन एकजुट होते जा रहे हैं। हिंदूवादियाें ने सोमवार को कार्रवाई करने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने भी हिंदूवादियों का साथ दिया और सदर तहसील में डीएम, एसपी का पुतला फूंक दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा एडवोकेट ने कहा कि वाहनों का चालान बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए। दरोगा को अगर पुन: सदर कोतवाली में चौकी इंजार्च नहीं बनाया गया तो जिलेभर में बार एसोसिएशन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेगी। एसोसिएशन के सचिव यादवेंद्र बघेल एडवोकेट ने पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई करने की घोर निंदा की। उपाध्यक्ष राजकुमार अगिभनहोत्री ने कहा कि अधिकारियों के इस कदम के बाद बाकी दरोगा अब समुदाय विशेष के लोगों के चालान नहीं काटेंगे। विपिन यादव पर कार्रवाई से बाकी पुलिसकर्मियों का मनोबल गिरा है। प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला महामंत्री संजय सिन्हा,  जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र उपाध्याय, रामवीर सिंह, गौवंश प्रकोष्ठ के शिवशंकर गुलाठी, एडवोकेट जगदीश प्रसाद, एडवोकेट राजीव कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट मुकेश कुमार, एडवोकेट पवन शर्मा, एडवोकेट अशोक शर्मा समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed