एसपी दफ्तर पर गरजे व्यापारी
हाथरस। व्यापारियों के यहां हो रही चोरी व लूट की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले काफी व्यापारी एसपी कार्यालय पहुंच गए। शहर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कराए जाने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा। एसपी ने चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलासा कराए जाने का आश्वासन दिया है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि महाराजा ऑटो वर्ल्ड के यहां चोरी की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। रूपेश गर्ग के यहां डकैती कांड का भी पुलिस ठीक तरह से खुलासा नहीं कर पाई। दिल्ली वाला चौक निवासी माधव अग्रवाल कई दिनों से लापता है। पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जिले में शराबी, जुआरियों व सट्टे का कारोबार जोरों पर है। आए दिन आपराधिक घटनाएं होने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
उक्त घटनाओं का यदि शीघ्र ही खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एसपी से मिलने वालों में ऑटो मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सेकसरिया, किशन लाल शर्मा, अरुण माहेश्वरी, पदम अग्रवाल, महेश चंद्र, ललित शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा बंटी, संजय सक्सेना, देवेश अग्रवाल, प्रदीप दीक्षित एडवोकेट, अनुरोध शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, मदन मोहन, राहुल वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर गुप्ता सहित काफी व्यापारी शामिल थे।