{"_id":"bc014d32f81b7a69b15e171487d9f4f9","slug":"sp-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को धमका रहे बसपाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को धमका रहे बसपाई
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। वरिष्ठ बसपा नेता मूलचंद्र निम ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव बसपाइयों पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बसपाइयों ने खून-खराबा कराया था। ऐसा नहीं हो कि ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में भी ऐसा हो। सपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बसपाई डरा-धमका रहे हैं। पूर्व के चुनाव में शिकायत करने वाले दिनेश चंद्र शर्मा को धमकियां दी जा रही हैं। जिले के ज्यादातर बीडीसी सदस्य सपा समर्थित प्रत्याशी को अपने घर पर रहकर वोट देना चाहते हैं, लेकिन बसपाइयों ने कई बीडीसी को डरा धमका कर अपने कब्जे में कर लिया है। बसपाइयों द्वारा ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव नोटों के बदले वोटों में बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन