{"_id":"5957ea744f1c1b262d8b4aa1","slug":"sister-and-brother-looted-by-robers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन से लूटे जेवर-नकदी व बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई-बहन से लूटे जेवर-नकदी व बाइक
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को दवा लेकर जा रहे भाई-बहन से बाइक, जेवर और नकदी लूट लिए। घटना के बाद भाई-बहन ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है।
एटा के मारहरा थाने के गांव लालपुर निवासी जितेंद्र अपनी बहन बेबी को दवा दिलवाने बाइक पर गांव कचौरा आए थे। दवा दिलवाने के बाद दोपहर में 2 बजे गांव लौट रहे थे। कचौरा-मारहरा मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने रुकने का इशारा किया। इस पर जितेंद्र ने बाइक की स्पीड को बढ़ा दिया। युवक के बाइक न रुकने पर बदमाशों ने तमंचे से दो फायर किए और गोली मारने की चेतावनी दी। फायर होने और गोली मारने की चेतावनी पर युवक ने बाइक रोक दी।
बाइक के रुकते ही तीनों ने कनपटी पर तमंचा रखकर बेबी से सोने के कुंडल, अंगूठी तथा जितेंद्र से तीन हजार रुपये, मोबाइल तथा बाइक लूट ली। घटना के बाद बदमाश एटा की तरफ ही भाग गए। बदमाशों के जाने पर भाई-बहन ने किसी तरह कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।