फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   She was caught , was burnt alive Aarti

पकड़ी गई ममता, जिंदा ही फूंक दिया था आरती को

Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
She was caught , was burnt alive Aarti
मुरसान के गांव करील में किशोरी की हत्या का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मुरसान के गांव करील में 14 वर्षीय आरती की हत्या की आरोपी उसकी मामी ममता को मंगलवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गांव जटोई के बाजरे के खेतों से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष हत्या की बात कबूल ली है। ममता ने बताया कि करंट लगाने के बाद भी जब आरती की मौत नहीं हुई तो उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने इस मामले में ममता, उसकी मां राममूर्ति पत्नी सुरेंद्र निवासी सलेमपुर सादाबाद को भी गिरफ्तार किया है। जबकि ममता के प्रेमी की तलाश जारी है। एसपी का कहना है कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी ममता के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



चचिया सास के बेटे से थे प्रेम संबंध
मंगलवार की प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि ममता की शादी को आठ महीने ही हुए हैं। शादी के कुछ दिनाें बाद ही उसके प्रेम संबंध अपनी चचिया सास मुनेश के बेटे हल्केश से हो गए थे। कुछ दिन पहले मुनेश को इसका पता चल गया। इसकी जानकारी आरती को भी हो गई। अपने मामा भूरा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही छर्रा की आरती रात को मामी ममता के पास सोती थी। एक दिन रात जब ममता हल्केश से मोबाइल पर बात कर रही थी। आरती ने सारी बातें सुन लीं। कक्षा आठ में पढ़ने वाली आरती ने अगले दिन मामी को यह सारी बातें मामा भूरा को बताने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद ही उसे मारने का प्लान बनाया गया। 
विज्ञापन


टीवी सीरियल को देख रची साजिश
एसपी के मुताबिक, सनसनीखेज अपराधिक घटनाओं पर आधारित टीवी सीरियल को देखकर हत्या की सचिश रची गई थी। घटना के दिन घर पर ममता और आरती दोनों अकेले थे। ममता ने हाथ-पैर बांधकर खेल खेलने का ड्रामा किया। पहले अपने हाथ-पैर बांध। फिर आरती ने अपने हाथ-पैर बांधे। मौका लगते ही ममता ने खुद को बंधन मुक्त कर आरती के मुंह को बांध दिया। इसके बाद उसे करंट लगाया गया। करंट से वह बेहोश हो गई, पर सांसें चल रही थीं। इसके बाद घर की पुरानी दीवार में बने छेदों में कपड़े भर दिए, ताकि धुंआ बाहर न निकले और मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। हाथ पैर और मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण उसकी चीख बाहर नहीं निकल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार पर लिख दिया चचिया सास का नाम
ममता ने आरती की हत्या के बाद दीवार पर चचिया सास का नाम लिख दिया। वह अपने बेटे और ममता के बीच संबंधों के बारे में जानती थी। उसे फंसाने के लिए ममता ने लिखा-मेरी हत्या मुनेश ने कराई है, ताकि पुलिस का शक मुनेश पर जाए। आरती को भी ममता ने अपने कपड़े और जेवरात पहनाकर यह दिखाने की कोशिश की कि मरने वाली ममता है, न कि आरती। चेहरा जलने के बाद पुलिस और परिजनों ने जलने से रह गए आरती के पैरों से उसकी पहचान की। 



ममता और उसकी मां राममूर्ति गिरफ्तार कर ली गई हैं। ममता ने जुर्म कबूल किया है। शादी के बाद इसके प्रेम संबंध अपनी चचिया सास के बेटे से हो गए थे। दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तीसरा आरोपी फरार है। वह ड्राइवर है और इस समय दूसरे राज्य में है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 
 डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed