{"_id":"5c7c22c4bdec22738563fa60","slug":"seven-people-injured-in-tractor-trolley-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में सात लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में सात लोग घायल
Mon, 04 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हनुमान चौकी के निकट दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कैंटर और ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चौकी के निकट शनिवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
शनिवार की देर रात करीब साढे़ 11 बजे हनुमान चौकी के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली से थाना चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा के युवक कांवड़ लेने के लिए बुलंदशहर जिले के राजघाट गंगा तट पर जा रहे थे। अलीगढ़ की ओर ही कैंटर जा रहा था। मौसम खराब होने के कारण अचानक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर एवं ट्रैक्टर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में बैठे लोग सड़क के किनारे दूर जाकर गिर गए।
चीख-पुकार सुनकर सड़क पर चल रहे अन्य कांवड़िया और होटल पर बैठे लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायलों को कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सीट में फंसे कैंटर चालक को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घायलों में लोकेंद्र, भूरी सिंह, कन्हैया, शिवम, जतिन, प्रशांत निवासीगण झींगुरा और कैंटर चालक पुनीत पुत्र राजेंद्र निवासी मुरैना बताया है। घायलों में कांवड़िया लोकेंद्र और भूरी सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।