फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   septic tank of the house Innocent death due to falling in hathras

घर के सेप्टिक टैंक में गिरने से सेप्टिक की मौत

Mon, 10 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  Updated Mon, 10 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
septic tank of the house Innocent death due to falling in hathras
माौात - फोटो : amar Ujala
कई बार थोड़ी सी लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। सोमवार सुबह शहर की वाटर वर्क्स कॉलोनी में एक घर में बने सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई।       
विज्ञापन


नल मिस्त्री का काम करने वाले प्रमोद कुमार ने कुछ समय पहले ही कॉलोनी में घर बनाया है। घर में बने सेप्टिक टैंक को पूरी तरह बंद नहीं किया गया और एक पत्थर से इसे ढक दिया गया। उनका तीन साल का मासूम बेटा कुनाल सुबह घर में खेलते हुए अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार को चिंता हुई और उन्होंने कुनाल को आसपास काफी देर तक खोजा। जब कुनाल नहीं मिला तब परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिवार के एक सदस्य ने सेप्टिक टैंक के ऊपर रखे पत्थर को हटा हुआ देखा तो उसका माथा ठनक गया। पत्थर हटाकर लोगों ने सेप्टिक टैंक को खंगालने की कोशिश शुरू कर दी तो बच्चे का शव उसमें मिला। परिवार के लोगों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed