छात्रा के साथ दुष्कर्म, परिजनों को धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले शौच को गई छात्रा को चार युवकों ने खींच लिया और दुष्कर्म किया। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी दबंग हैं और उन पर इस मामले में पुलिस में शिकायत नहीं करने का दबाव बना रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि आरोपियों के परिजन रात में आकर शिकायत नहीं करने के लिए धमकाते हैं। थाने जाने या एसपी कार्यालय जाने के लिए कई बार परिजनों ने हिम्मत की है लेकिन हर बार दबंगों को भनक लग जाती है और वे घर पर आकर धमकाने लगते हैं। इस मामले में एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर परिजनों को धमकाया जा रहा है तो वह डरे नहीं और थाने आकर अपनी शिकायत दें। उनकी शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।