फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad broad daylight looting of millions from home

सादाबाद में दिन-दहाड़े घर से लाखों की लूट

Sat, 27 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद/हाथरस। इन-दिनों तेजी से सक्रिय हो रहे चोर-लुटेरे अब दिन में भी वारदात करने से नहीं चूक रहे। घर में अकेले होने पर अनजान के लिए दरवाजा खोलना आपको भारी पड़ सकता है। सादाबाद में शनिवार को ऐसा ही हुआ। दिनदहाड़े बदमाश बैजनाथ मंदिर के पास एक शिक्षक के घर में घुस गए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर घर में अकेली महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल महिला को स्टोर में बंद करने के बाद बदमाश घर से हजाराें की नकदी और लाखों के जेवर ले गए। महिला के पति ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बदमाशों ने दिन के करीब 11 बजे वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया, इस पर घर में मौजूद रेनू पत्नी गोविंद रावत ने दरवाजा खोला। शिक्षक गोविंद रावत वारदात के समय बीजलपुर प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी पर थे। दरवाजा खुलने पर चार-पांच बदमाश जबरन घर में घुस आए और रेनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गईं। रेनू के मुताबिक तीन बदमाश उन्हें स्टोर में ले गए और बाकी अलमारियाें को खंगालने लगे। घर में रखे 20 हजार नकद, मंगल सूत्र, सोने की चूड़ियां, कई अंगूठी समेत लाखों का जेवर ले गए। जाते समय रेनू को स्टोर में बंद कर दिया गया। जब गोविंद रावत घर लौटे तो दरवाजा खुला देख भौचक्के रह गए। वह घर में बिखरे सामान को देख ही रहे थे तभी उन्हें रेनू के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस से लूट की शिकायत की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। एसओ महेश चंद्र यादव के मुताबिक इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed