{"_id":"591de6ae4f1c1bd529f2430a","slug":"rural-death-due-to-falling-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी।
Updated Thu, 18 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंचे एसडीएम ग्रामीणों से जानकारी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की दोपहर बिजली गिरने से नगला काशी में एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह एसडीएम जयप्रकाश ने लेखपाल रामचन्द्र पांडेय के साथ गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और नियमानुसार सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करीब 60 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र राम सिंह निवासी नगला काशी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार की दोपहर प्रेमपाल किसी कार्य से जंगल की तरफ गए। उसी दौरान बारिश होने लगी और बादल गरजने लगे और बिजली तड़क कर प्रेमपाल के ऊपर गिर गई। जिससे वह झुलस कर घायल हो गया तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। शाम तक प्रेमपाल घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उसकी जंगल में तलाश की गई। शाम करीब 5 बजे प्रेमपाल का शव जंगल में पड़ा मिला। प्रेमपाल की मौत की सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़।
मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। एसडीएम जयप्रकाश का कहना है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी मदद दिलाई जाएगी।