फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rogues in the field beaten uncle - nephew , wounded

बदमाशों ने खेत में पीटे चाचा-भतीजे, घायल

Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

सहपऊ। क्षेत्र में बदमाशों का कहर जारी है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में  विफल हो रही है। मंगलवार की रात को बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में गेंहूँ के खेतों में पानी देने जा रहे चाचा-भतीजे से मारपीट की। एक दूसरी घटना एक गांव में नलकूप की पीछे की दीवार पर नकब लगाकर उसमें रखा सामान निकाल ले गए। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। 

विज्ञापन

 ग्राम नगला कली (मढ़ाका) में मंगलवार को दानवीर सिंह पुत्र छिंगाराम व उसका चाचा दलवीर सिंह अपने गेंह के खेत में नौ बजे के लगभग पानी देने जा रहे थे। जैसे ही वह नलकूप की ओर गए तो वहां छिपे बदमाशों ने उनके ऊपर अचानक हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। होश आने पर घायलों ने चीखना शुरू कर दिया। जब उनकी आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बदमाश वहां से काफी दूर निकल चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी खोजबीन की। लेकिन कोई गिरफ्त में नहीं आया। कोतवाली में पीड़ितों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाहौर सिंह एवं ग्रामीणों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर भी दी । 

   इधर ग्राम नगला मेवा में बदमाशों ने बनवारी लाल पुत्र राम दयाल के नलकूप की पीछे की दीवार में नकब लगाकर उसमें रखा सामान ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के नाम तहरीर दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed