{"_id":"5b65f4324f1c1bbd298b7ce6","slug":"robbers-looted-insurance-company-employee-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कर्मी को गोली मारकर लाखों की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा कर्मी को गोली मारकर लाखों की लूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा क्षेत्रांतर्गत आगरा रोड पर नगला भुस के निकट शुक्रवार की रात्रि में बदमाशों ने एक बीमा कर्मी को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में आगरा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चंदपा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
अभी यह नहीं पता चल पाया है कि लूटी गई रकम कितनी है। आगरा रोड स्थित गांव चंदपा निवासी दीपक भारद्वाज पुत्र सतीशचंद्र भारद्वाज यहां मारुति कंपनी के शोरूम ‘देव मोटर्स हाथरस’ के यहां वाहन बीमा का काम करता है। शुक्रवार को रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वह रोजाना की भांति बीमा का काम कर घर के लिए निकला। जब वह बाइक से आगरा रोड पर नगला भुस पर वृद्ध आश्रम के निकट पहुंचा तो पहले से खड़े बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। इन बदमाशों के हाथों में तमंचे थे।
दीपक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली दीपक के चेहरे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उसके बैग को लूटकर ले गए। इसमें बीमा के लाखों रुपये थे। फायर की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। वहां खोखा भी पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस और उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर देख वहां से आगरा भेजा गया। घटना की रिपोर्ट थाना चंदपा में दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव का कहना है कि आगरा के प्राइवेट अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। उससे पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बदमाशों ने कितनी रकम लूटी है। इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीमें लगा दी गई हैं।