फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus crushes two, death

रोडवेज बस ने दो को कुचला, मौत

Tue, 10 Jul 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Tue, 10 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Roadways bus crushes two, death
हादसे के बाद सीएचसी पर मौजूद कस्बे के प्रमुख। - फोटो : Amar Ujala
कासगंज रोड पर मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे बेकाबू रोडवेज बस ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कस्बे के दो लोगों की मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ऋषि (26) पुत्र राजेंद्र कुमार अलीगढ़ की एक फोटो लैब का एजेंट था। मंगलवार की शाम को वह कस्बे के कंप्यूटर सेंटरों और फोटो की दुकानों से चिप में फोटो अपलोड कराके कासगंज रोड पर पहुंचा। यहां पर उसका दोस्त नजमी (26) पुत्र नईम मिला।
विज्ञापन


यह दोनों बातचीत करते हुए कासगंज रोड पर जा रहे थे। तभी प्रधान की दूध डेयरी के सामने कासगंज की तरफ से आती रोडवेज बस ने इनको रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पर पहुंच गए। सीएचसी पर परिजनों का करुण-क्रंदन गूंजने लगा। देर रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed