{"_id":"59b830ac4f1c1bea7f8b64f7","slug":"roadways-bus-crushes-schoolgirl-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने छात्रा को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने छात्रा को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस के निकट एक छात्रा को रोडवेज बस ने रौंद दिया। गंभीर हालत में छात्रा को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से बस चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली की 19 वर्षीय छात्रा कृष्णा पुत्री राजाबाबू अपनी साइकिल पर सवार होकर हाथरस कोचिंग के लिए आ रही थी। इस दौरान छात्रा ने नगला भुस के निकट जैसे ही रोड पार करने का प्रयास किया, वैसे ही तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे क बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। इसके साथ ही एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता राजाबाबू निवासी खेड़ा परसौली की तहरीर के आधार पर रोडवेज बस संख्या यूपी 15बीटी-9127 के चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से बस चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। छात्रा चंदपा स्थित एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा बताई गई है।