फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Retired fighter firing, baby girl dies in Sadabad

सादाबाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, बच्ची मरी

Sun, 08 Oct 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 08 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired fighter firing, baby girl dies in Sadabad
फाय‌रिंग - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद/हाथरस। कस्बे में नशे में धुत एक शख्स ने अपनी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। एक गोली पड़ोस में खेल रही मासूम बच्ची के जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। करवा चौथ के दिन मासूम बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देर रात तक इस मामले में  रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन


कस्बा की सिंह कॉलोनी मोहल्ला चामड़ वाला निवासी सतीश यादव मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। काम-धंधे की वजह से वह यहां रहते हैं। करवा चौथ का त्योहार होने की वजह से सतीश के तीन मासूम बच्चे छत पर खेल रहे थे। सतीश का आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला एक शख्स वहां आया और उसने अपनी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। यह शख्स सेना से रिटायर्ड है और नशे में धुत था। फायरिंग में एक गोली उसकी 12 वर्षीय बेटी खुशी को जा लगी। उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी सादाबाद पर लाया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्योहार के मौके पर मासूम की मौत ने पूरे परिवार को सदमे की हालत में ला दिया। माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे थे। परिजन खुशी के शव को लेकर कोतवाली सादाबाद पहुंच गए। देर रात इस मामले में तहरीर दी जा रही थी। बताते हैं कि आरोपी सीएचसी तक बच्ची के परिजनों के साथ आया, लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया, वैसे ही आरोपी वहां से खिसक गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed