फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   raped by father's friend

किशोरी से पिता के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Mon, 18 Jun 2018 11:59 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 18 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
raped by father's friend
rape
हसायन क्षेत्र की एक किशोरी के साथ उसके पिता के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी दोस्त ने दुष्कर्म किया। किशोरी को उसके पिता ने अपने दोस्त के यहां पढ़ाई के लिए भेजा था। बीते महीने हुई वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता और आरोपी हसायन क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। आरोपी बीते कुछ समय से हाथरस के आदर्श नगर में किराए पर रह रहा है। 27 मई को गांव में देवी जागरण के मौके पर आरोपी गांव गया था। यहां किशोरी के पिता ने उससे अपने छोटे बेटे और बेटी को पढ़ाई के लिए हाथरस ले जाने को कहा था। किशोरी के पिता ने कहा कि हाथरस में कई स्कूल हैं, वहां दोनों की पढ़ाई अच्छी तरह हो जाएगी। आरोपी उसी दिन दोनों भाई-बहन को साथ लेकर आदर्श नगर आ गया। 
विज्ञापन


27 मई की रात को आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के पिता के मुताबिक वारदात के बाद जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी की पत्नी नींद से जाग गई। उसने भी पति की करतूत का विरोध नहीं किया। इसके बाद गांव में कई दिन तक पंचायतें चलीं। पंचायतों में किशोरी के साथ हुई हैवानियत के बदले पैसे लेकर फैसला करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित परिवार इस पर राजी नहीं हुआ। पीड़िता के पिता ने सोमवार को हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की। हाथरस गेट पुलिस ने आदर्श नगर निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी पत्नी को षड्यंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed