फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rape Attempt with Student in college of Hathras

कॉलेज में बाबू ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 16 Dec 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 16 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape Attempt with Student in college of Hathras
rape
क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को उसके ही कॉलेज के एक बाबू ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा किसी तरह आरोपी की हैवानियत का शिकार होने से बच गई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं कॉलेज प्रबंधन ने बाबू को नौकरी से निकाल दिया है। 
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कॉलेज के बाबू की उस पर कई महीनों से बुरी नजर थी। 13 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी बाबू बहाने से उसे एक  क्लास में ले गया। क्लास खाली थी। अंदर जाते ही बाबू ने क्लास का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यह देखकर छात्रा सकपका गई। उसने बाबू से दरवाजा खोलने को कहा।
विज्ञापन


इस पर बाबू ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। बाबू ने कहा कि शोर मचाने पर वह छात्रा का करियर चौपट कर देगा। आरोप है कि इस दौरान ही बाबू दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। छात्रा ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बाबू हड़बड़ा गया। मौके का फायदा उठाकर छात्रा कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकल आई। कॉलेज से सीधा घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन कॉलेज पहुंचे और कॉलेज के निदेशक और प्राचार्य से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जानकारी होते ही बाबू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। छात्रा और परिजनों ने घटना के दिन पुलिस से शिकायत नहीं की। गुरुवार को छात्रा ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया और खुद तहरीर लिखकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा निवासी नयाबांस के विरुद्ध धारा 342, 354, 376 और 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed