फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pushpendra massacre: Atul and Sanjeev did surrender

पुष्पेंद्र हत्याकांड: अतुल और संजीव ने किया सरेंडर

Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pushpendra massacre: Atul and Sanjeev did surrender
कोर्ट - फोटो : Pintrest
पुष्पेंद्र हत्याकांड में अभियुक्त पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे अतुल अग्रवाल और संजीव गुप्ता ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आवास-विकास कॉलोनी निवासी अतुल और सादाबाद के विनोवा नगर निवासी संजीव गुप्ता के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को अभी भी अभियुक्त रानू सिसौदिया और सौरभ गुप्ता की तलाश है।
विज्ञापन

इससे पहले 29 मार्च को हत्यारोपी पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल, उनके बड़े भाई राकेश अग्रवाल, बेटे चंदन अग्रवाल और पीए दीप वार्ष्णेय ने सरेंडर किया था। इसके अगले दिन ही 30 मार्च को चार और अभियुक्तों गुरुमुख चौधरी, कैलाश ठेनुआं और रवि पहलवान ने आत्मसमर्पण कर दिया था। अतुल अग्रवाल ने 29 मार्च को ही सरेंडर करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था, लेकिन वह पूर्व विधायक के साथ सरेंडर करने नहीं पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से पांच की गिरफ्तारी पुलिस पहले ही कर चुकी हैं वहीं अभी तक नौ आरोपी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। दो अभियुक्त फरार हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed