फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Purse-mobile loot

युवक से पर्स-मोबाइल लूटा

Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Purse-mobile loot
लूट - फोटो : अमर उजाला
एचएडी ट्रेन से लौट रहे एक यात्री को गौशाला रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तानकर लूट लिया। बदमाश उससे पर्स और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन जिस तरह से देर रात ट्रेन से अपने घर लौट रहे यात्रियों को लुटेरों ने इस बार निशाना बनाया है, वह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता में डालने वाला है।
विज्ञापन


मंजीत पुत्र राजवीर सिंह विष्णुपुरी के निवासी हैं और गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। वह सोमवार रात करीब 11 बजे एचएडी से हाथरस लौटे थे और पैदल गौशाला रोड से होते हुए विष्णुपुरी की ओर जा रहे थे तभी छात्रावास के पास तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा तान दिया। बदमाशन उनका पर्स और कीमती मोबाइल छीन लिया गया। पर्स में पांच हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन


मंजीत की पैंट की आगे की जेब में रखे सात हजार रुपयों पर उनकी नजर नहीं पड़ी। मंजीत लूट की वारदात के बाद सदर कोतवाली पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मंजीत ने सदर कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की है। चौकी इंचार्ज भूप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। इससे पहले भी इसी चौकी क्षेत्र में सासनी गेट चौराहे पर सलेमपुर निवासी युवक मिथुन का 20 हजार रुपयों से भरा थैला छीन लिया गया था। इस मामले में भी सदर कोतवाली पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed