{"_id":"5776ae354f1c1ba95c79b5ac","slug":"pressed-her-sons-strangled-for-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों ने मकान के लिए दबाया मां का गला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटों ने मकान के लिए दबाया मां का गला
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बालापट्टी, नई बस्ती निवासी 65 वर्षीय राजाबेटी पत्नी कालीचरन ने अपने ही दो बेटों और उनकी पत्नियों पर मकान के लिए गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वृद्धा राजावेटी का कहना है कि उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। इनमें से दो बेटे विवाहित हैं। महिला के मुताबिक उन्होंने खुद की कमाई से गांव की संपत्ति बेचकर अपना मकान बनवाया है। बहू चाहती हैं कि राजाबेटी अपना मकान बेटों के नाम कर दें। ऐसा नहीं करने पर बेटे और बहू उनके साथ मारपीट करते हैं। कई बार मारपीट होने पर उन्होंने इसी 20 जून को एसपी से शिकायत की थी। तब आरोपियाें को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने बातचीत करने के लिए उन्हें बुलाया और कमरे में बंद कर फिर मारापीटा। महिला का आरोप तो यह भी है कि बेटों ने जान से मारने की नीयत से उनका गला भी दबाया, लेकिन उनकी चीख सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए और उन्होंने वृद्धा को बचा लिया। राजाबेटी ने आरोपी बेटे और बहू पर उनका लाखों रुपये का जेवर चोरी कर ले जाने का आरोप भी लगाया है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक महिला की शिकायत पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।